नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जशपुर बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जशपुर बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा दुःख

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

जशपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दुलदुला के गोडा अंबा के पास हादसा, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश

जशपुर ACGN:- जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड अंतर्गत ग्राम गोडा अंबा के पास हुई बस दुर्घटना को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में लोगों के असामयिक निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए इसे अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना बताया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की है। साथ ही उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि दुर्घटना में घायल सभी व्यक्तियों के उपचार में किसी भी प्रकार की कमी न रहने दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा राहत और बचाव कार्यों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि इस दुखद घटना से प्रभावित लोगों को राहत मिल सके।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now