पांडातराई से फास्टरपुर तक बनेगी नई सड़क, 33.08 करोड़ की स्वीकृति
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कबीरधाम, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
26.20 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुणवत्ता पर दिए कड़े निर्देश
कबीरधाम ACGN:- राज्य शासन ने कबीरधाम जिले में पांडातराई से फास्टरपुर मार्ग के निर्माण के लिए 33 करोड़ 8 लाख 47 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। इस राशि से लगभग 26.20 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी और स्थानीय विकास को गति मिलेगी।
उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय से इस संबंध में प्रशासकीय स्वीकृति का परिपत्र जारी कर प्रमुख अभियंता को भेज दिया गया है। सड़क निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ कर समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य में उपयोग की जाने वाली सामग्री और पूरे कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। यदि किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देशित किया है कि सड़क निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया समय-सीमा के भीतर पूरी की जाए और निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार मितव्ययिता के साथ संपादित किया जाए। विभाग ने यह भी कहा है कि निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा में ही कार्य पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक रूप से समय-सीमा में वृद्धि नहीं की जाएगी। केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों में ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा बढ़ाने की अनुमति दी जा सकेगी।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






