नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजस्व कार्यों की समीक्षा में सख्ती, 1 राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को नोटिस – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राजस्व कार्यों की समीक्षा में सख्ती, 1 राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को नोटिस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

मसाहती ग्रामों के सर्वे कार्य में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर के निर्देश पर हुई मासिक समीक्षा बैठक

कोरबा ACGN:- जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर ओंकार यादव तथा प्रभारी अधिकारी भू-अभिलेख टी. आर. भारद्वाज भी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में चल रहे मसाहती सर्वेक्षण कार्यों सहित विभिन्न राजस्व संबंधी योजनाओं और गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई।


समीक्षा के दौरान बताया गया कि कोरबा जिले में कुल 113 मसाहती ग्रामों में सर्वेक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है। इनमें से 8 ग्रामों का अंतिम प्रकाशन तथा 12 ग्रामों का प्रारंभिक प्रकाशन पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष ग्रामों में सर्वेक्षण का कार्य जारी है। अधिकारियों ने राजस्व निरीक्षकों और हल्का पटवारियों को निर्देशित किया कि ग्रामवार खसरों का सत्यापन, प्रारंभिक और अंतिम प्रकाशन की प्रक्रिया समयसीमा में पूर्ण की जाए तथा राजस्व अभिलेखों की स्वच्छ प्रतियां तैयार की जाएं।


बैठक में यह भी बताया गया कि मसाहती ग्रामों के सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा कलेक्टर द्वारा की जाएगी। सर्वेक्षण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर एक राजस्व निरीक्षक और 14 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बैठक में डीसीएस के अंतर्गत रबी फसल सर्वेक्षण, सातवीं लघु सिंचाई संगणना, डिजिटल किसान किताब, सीमांकन कार्यों की प्रगति, वन अधिकार अधिनियम के तहत पट्टा नामांतरण, स्वामित्व योजना, नक्शा बटांकन तथा नवीनीकरण जैसे विभिन्न राजस्व कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए ताकि आम जनता को राजस्व सेवाओं का समय पर लाभ मिल सके।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now