नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राज्यपाल रमेन डेका ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

राज्यपाल रमेन डेका ने किया अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जंगल सफारी का लिया आनंद, जनजातीय कला और वन्य जीव संरक्षण की सराहना

मुंगेली, ACGN:- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को मुंगेली जिले के प्रसिद्ध अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जंगल सफारी का आनंद लेते हुए क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता की सराहना की और वन्य जीवों के संरक्षण को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।


दौरे के दौरान राज्यपाल ने आदिवासी अंचल की महिलाओं द्वारा तैयार की गई पारंपरिक कलाकृतियों की प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से बैगा और गोंड जनजाति की ट्राइबल पेंटिंग्स तथा स्थानीय हस्तशिल्प को सराहा और इसे क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बताया।


राज्यपाल ने सिहावल क्षेत्र में वन्य जीव संरक्षण को और मजबूत करने के लिए आवश्यक सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जंगली हाथियों के प्रशिक्षण और प्रबंधन को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश प्रदान किए। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह क्षेत्र हिरण, हाथी और बाघ सहित कई वन्य जीवों के विचरण का प्रमुख क्षेत्र है।


दौरे के दौरान कलेक्टर कुंदन कुमार ने राज्यपाल को जनजातीय कला पर आधारित स्मृति चिन्ह और प्राकृतिक कोसे से निर्मित शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर फील्ड डायरेक्टर अभिषेक सिंह, एडीसी ओम भविष्यकर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, डीडी एटीआर यू आर गणेशन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now