नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डीजल चोर गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डीजल चोर गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में हाईवा वाहनों से डीजल चोरी और चालक से मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

रायगढ़ ACGN:- जिले में औद्योगिक क्षेत्रों में सक्रिय डीजल चोर गिरोह पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों द्वारा हाईवा वाहनों से डीजल चोरी कर चालक से मारपीट कर नगदी लूटने की घटना को अंजाम दिया गया था। तमनार पुलिस की त्वरित कार्रवाई में गिरोह के तीन सदस्यों को दबोच लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन, करीब 170 लीटर डीजल, नगदी और हथियारनुमा सामान जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार हाईवा चालक मुकेश यादव निवासी जिला उमरिया मध्यप्रदेश ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह भालूमुड़ा रेलवे साइडिंग में हाईवा वाहन खड़ा कर वाहन में सोया हुआ था। रात करीब तीन से साढ़े तीन बजे के बीच उसे आवाज सुनाई दी। नीचे उतरकर देखने पर तीन लोग उसके वाहन से डीजल चोरी करते दिखाई दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने चालक से मारपीट कर उसकी जेब से पांच सौ रुपये लूट लिए और मौके से भाग निकले। आरोपियों ने वहां खड़े अन्य हाईवा वाहनों से भी डीजल चोरी की थी और लगभग 175 लीटर डीजल लेकर सफेद स्कॉर्पियो वाहन से सराईडीपा की ओर फरार हो गए थे।
मामले में तमनार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतासाजी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो वाहन सीजी 13 AZ 2647, एक प्लास्टिक गैलन में 50 लीटर डीजल तथा चार गैलन में 30-30 लीटर डीजल सहित कुल 170 लीटर डीजल, लूट की नगदी 500 रुपये, लोहे का रॉड, बांस का डंडा और प्लास्टिक पाइप जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 10 लाख 15 हजार 980 रुपये बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों में कैलाश दास मंहत उम्र 30 वर्ष, गोविन्द सिदार उम्र 24 वर्ष और सुनील यादव उम्र 28 वर्ष शामिल हैं। तीनों आरोपी ग्राम चितवाही थाना तमनार जिला रायगढ़ के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पूरे मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक सुरीत सिंदार, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया, आरक्षक पुरुषोत्तम सिदार, पुष्पेन्द्र सिदार और शशिभूषण उरांव सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में चोरी, लूटपाट और डीजल चोरी जैसी संगठित आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसे अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now