नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व मंत्री के निवास पर होली मिलन में उमड़ा जनसैलाब, फाग गीतों और अबीर-गुलाल से गूंजा स्वर्ण सिटी – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पूर्व मंत्री के निवास पर होली मिलन में उमड़ा जनसैलाब, फाग गीतों और अबीर-गुलाल से गूंजा स्वर्ण सिटी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ऊर्जा नगरी कोरबा में इस वर्ष होली का पर्व केवल रंगों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि आपसी प्रेम, सामाजिक आत्मीयता और जनसंवाद का प्रतीक बनकर सामने आया। शहर में कई स्थानों पर होली मिलन समारोह आयोजित हुए, लेकिन स्वर्ण सिटी स्थित पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर आयोजित समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।


इस अवसर पर नगर तथा आसपास के क्षेत्रों—दर्री, जमनीपाली, बालको, कटघोरा, पाली, हर्दीबाजार, गेवरा तथा पेंड्रा-गौरेला-मरवाही और बिलासपुर सहित विभिन्न स्थानों से हजारों लोग स्वस्फूर्त रूप से समारोह में शामिल हुए।

विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, पत्रकारगण तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे। सभी का आत्मीय स्वागत किया गया और परंपरागत रूप से अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दी गईं।


समारोह में फाग गीतों की स्वर लहरियों और ढोलक की थाप ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।


कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए यहां हर्बल गुलाल का उपयोग किया गया। इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि यदि वर्ष भर में किसी से अनजाने में कोई गलती हुई हो तो उसे भूलकर प्रेम और सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए।


उल्लेखनीय है कि जयसिंह अग्रवाल वर्षों से अपने निवास पर होली मिलन समारोह आयोजित करते आ रहे हैं। इस वर्ष उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ ने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि जनता के बीच रहने वाला और उनकी भावनाओं से जुड़ा नेतृत्व ही सच्चे अर्थों में जननेता होता है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष, निर्भीक, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ वेब पोर्टल

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now