नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फिरंगीपारा प्रकरण में पुलिस का पक्ष आया सामने, सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुई स्थिति – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फिरंगीपारा प्रकरण में पुलिस का पक्ष आया सामने, सीसीटीवी फुटेज से स्पष्ट हुई स्थिति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पार्षद की सूचना पर पुलिस पहुंची मौके पर, असामाजिक तत्वों को खदेड़कर क्षेत्र में बनाई शांति व्यवस्था

बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत फिरंगीपारा में हुई घटना को लेकर कुछ वेब पोर्टलों पर प्रसारित समाचारों में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए लेनदेन जैसे आरोप लगाए गए थे तथा एक वीडियो भी वायरल किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर पुलिस प्रशासन ने भ्रामक और अपुष्ट बताते हुए वास्तविक स्थिति स्पष्ट की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के अधिकारी और जवान लगातार मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में बिना सत्यापन के समाचार प्रसारित करना उचित नहीं है।


पुलिस के अनुसार दिनांक 04 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच वार्ड क्रमांक 21 फिरंगीपारा के पार्षद भागवत साहू ने मोबाइल के माध्यम से सूचना दी थी कि फिरंगीपारा नाका चौक स्थित पानी टंकी के पास तथा देवरिया पारा क्षेत्र में कुछ युवक कपड़े उतारकर गाली-गलौज करते हुए आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे हैं और मोहल्ले में दहशत का माहौल बना रहे हैं, जिससे आम नागरिक परेशान हो रहे थे।

डीएसपी नुपूर उपाध्याय के अनुसार पुलिस पार्टी के मौके पर पहुंचने से पहले फिरंगीपारा कोटा में पियूष किराना दुकान के पास भी कुछ लड़कों की भीड़ गाली-गलौज कर रही थी। पार्षद भागवत साहू द्वारा पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब युवक नहीं माने तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग पार्टी क्रमांक 04 तथा थाना कोटा की पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने वार्ड पार्षद से चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद असामाजिक तत्वों को खदेड़ते हुए पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल कराई।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि घटना से जुड़े कुछ लोगों द्वारा स्वयं को बचाने के उद्देश्य से वीडियो और समाचार के माध्यम से पुलिस की कार्रवाई को विवादास्पद बनाने का प्रयास किया गया है, जो अनुचित और अवैधानिक है।
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी निकलवाए गए हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तथ्यों के आधार पर ही आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।


वार्ड पार्षद भागवत साहू ने भी वीडियो जारी कर बताया कि क्षेत्र में कुछ युवक अशोभनीय हरकत करते हुए गाली-गलौज और झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन जब वे नहीं माने तो पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम कराई।
पुलिस प्रशासन ने मीडिया से अपील की है कि किसी भी घटना से संबंधित समाचार प्रकाशित या प्रसारित करने से पहले दोनों पक्षों की जानकारी अवश्य ली जाए, ताकि तथ्यात्मक और संतुलित खबर सामने आ सके। बिना पुष्टि के समाचार प्रसारित करने से कानून व्यवस्था में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित होता है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और बेबाक… अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now