नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली

ACGN:- रायपुर जिले से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं उन्होंने कामना की कि यह महापर्व उल्लास, उमंग और आत्मीयता से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए
मुख्यमंत्री ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत बनाने का अवसर है यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को प्रगाढ़ करता है और सभी को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है
उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति में होली का विशेष महत्व है यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, अहंकार पर विनम्रता और वैमनस्य पर प्रेम की प्रधानता का संदेश देता है होली के रंग याद दिलाते हैं कि विविधताओं से भरे समाज की वास्तविक शक्ति परस्पर विश्वास, अपनत्व और सामूहिक सहयोग में निहित है
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे पर्व को हर्षोल्लास, संयम और पारंपरिक मर्यादाओं के साथ मनाएँ प्राकृतिक रंगों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण करें और समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के साथ भी उत्सव की खुशियाँ साझा करें
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के रंगों से सजी यह होली छत्तीसगढ़ की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव को और मजबूत करेगी

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now