नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


मुंगेली जिला, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

निर्देश दिए गए त्वरित निराकरण के लिए और आमजन को पारदर्शी सेवा सुनिश्चित करने का आश्वासन

ACGN:- मुंगेली जिले के जिला कलेक्टोरेट स्थित जनदर्शन कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए
जनदर्शन में मुंगेली, पथरिया और लोरमी के ग्रामीण एवं शहरी नागरिक बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे अपर कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदक से समस्या की स्थिति जानी और विभागवार अधिकारियों को समय-सीमा निर्धारित कर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए
आवेदन में राजस्व प्रकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पेंशन स्वीकृति, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायतें, सड़क और पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़े मामले शामिल थे
अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जनदर्शन आम नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी मंच है और इसमें प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण होना चाहिए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों में स्वयं जाकर जांच करें और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें
कार्यक्रम में मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज, पथरिया एसडीएम रेखा चंद्रा, डिप्टी कलेक्टर मायानंद चंद्रा और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now