नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बूथ से भारत तक जीत का मंत्र: पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान–2026 में गूंजा संगठन सशक्तिकरण का संकल्प – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बूथ से भारत तक जीत का मंत्र: पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान–2026 में गूंजा संगठन सशक्तिकरण का संकल्प

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर जिला, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता, सौरभ साहू

संगठन सशक्त, बूथ मजबूत और जन-जन तक सरकार की योजनाओं का संदेश

ACGN:- सूरजपुर जिले में भाजपा कार्यालय में आयोजित “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026” की संभागीय कार्यशाला उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया
उद्घाटन सत्र में सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि मजबूत संगठन ही सुशासन की गारंटी है उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहने, घर-घर संपर्क अभियान तेज करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया
प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के संयोजक डॉ. अवधेश जैन ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद को संगठन की मूल प्रेरणा बताते हुए विचारधारा, अनुशासन और कार्यपद्धति की एकरूपता को भाजपा की ताकत बताया
द्वितीय सत्र में वरिष्ठ नेताओं ने डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया सक्रियता और बूथ स्तर पर डेटा प्रबंधन को संगठन विस्तार की आधारशिला बताया भाजपा के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को साझा विरासत और गौरव से जोड़ने वाला बताया गया
समापन सत्र में छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि “बूथ सशक्त होगा तो संगठन स्वतः सशक्त होगा” उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत और किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया
प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते ने समापन सत्र की अध्यक्षता की कार्यक्रम में विधायक भूलन सिंह, श्रीमती उद्देश्वरी पैकरा, जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे
कार्यशाला में बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, विचारधारा आधारित सशक्तिकरण, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का प्रचार, युवा और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी और आगामी चुनावी रणनीति पर मंथन हुआ सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत, अनुशासित और सक्रिय बनाने का संकल्प लिया यह कार्यशाला भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और वैचारिक दृढ़ता का प्रभावी मंच साबित हुई

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now