विकसित भारत के संकल्प संग विकसित छत्तीसगढ़ की ओर तेज कदम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले निवेश और उद्योग के लिए प्रदेश बना भरोसेमंद गंतव्य
रायपुर ACGN:- राजधानी रायपुर के बीटीआई मैदान में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (Confederation of All India Traders) द्वारा आयोजित नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए और प्रदेश को विकसित भारत के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि के साथ व्यापार और उद्योग के लिए अनुकूल माहौल तैयार हुआ है, यही वजह है कि देश भर के व्यापारी और उद्योगपति यहां निवेश के लिए आगे आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1 लाख 72 हजार करोड़ रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने समझाया कि पहले वर्ष बजट का थीम ज्ञान था जिसमें गरीब युवा अन्नदाता किसान और नारी पर फोकस किया गया। दूसरे वर्ष गति थीम के साथ विकास को रफ्तार दी गई और इस वर्ष संकल्प थीम के जरिए प्रदेश को नई ऊंचाई देने का लक्ष्य रखा गया है। यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना पर आधारित है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब तेजी से हालात बदल रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और जवानों के साहस से नक्सलवाद अब अंतिम दौर में है और 31 मार्च 2026 तक इसे समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। बीते दो वर्षों में कई बड़े माओवादी मारे गए और बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है जिससे विकास का रास्ता खुला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अबूझमाड़ और जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में एजुकेशन सिटी के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। वन उत्पादों के वैल्यू एडिशन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य का लगभग 44 प्रतिशत क्षेत्र वनाच्छादित है और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 7 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। उद्योग नीति के तहत कटने वाले पेड़ों की भरपाई भी बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण से की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का विजन तैयार किया गया है। अगले पांच वर्षों में जीएसडीपी दर दोगुनी करने और वर्ष 2047 तक 75 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का रोडमैप बनाया गया है। नई उद्योग नीति और विभिन्न शहरों में आयोजित इन्वेस्ट मीट के जरिए लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं जिनमें सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में व्यापारी बंधुओं की बड़ी भूमिका रहेगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी रायपुर महापौर मीनल चौबे और कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमर परवानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और नागरिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने एक्सपो में लगे स्टॉलों का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया और स्वदेशी पोस्टर का विमोचन भी किया।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


