नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत, वार्ड 01 और 04 में मेगा ड्राइव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत, वार्ड 01 और 04 में मेगा ड्राइव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

महापौर संजूदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने गली-गली पैदल घूमकर लिया जायजा, गोठान संचालकों और सीएंडडी वेस्ट पर सख्ती के निर्देश

कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा 25 फरवरी से शहर में स्वच्छता महाअभियान की शुरुआत की गई। अभियान के पहले दिन वार्ड क्रमांक 01 रामसागरपारा और वार्ड क्रमांक 04 राताखार में मेगा स्वच्छता ड्राइव चलाकर बस्तियों और मोहल्लों में व्यापक साफ सफाई की गई। इस दौरान महापौर संजूदेवी राजपूत और आयुक्त आशुतोष पाण्डेय खुद मैदान में उतरे और गली गली पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।


अभियान के तहत नालों और नालियों के ऊपर से स्लैब हटाकर भीतर तक सफाई की गई, सड़कों के किनारे जमी धूल मिट्टी और झाड़ियों को हटाया गया, कचरे का तत्काल उठाव कर परिवहन किया गया और कीटनाशक दवाओं व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। महापौर और आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गली मोहल्लों की पूरी तरह सफाई सुनिश्चित हो और किसी भी स्थान पर गंदगी न रहे। साथ ही उन्होंने बस्तीवासियों से अपील की कि वे कचरा सड़क या नाली में न फेंकें और घर का कचरा स्वच्छता दीदियों के रिक्शे में ही दें।


भ्रमण के दौरान दोनों अधिकारियों ने डोर टू डोर संपर्क कर लोगों से सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा की। उन्होंने पूछा कि कचरा गाड़ी रोज आती है या नहीं, घरों में डस्टबिन है या नहीं और नियमित सफाई हो रही है या नहीं। अधिकांश बस्तीवासियों ने व्यवस्था को संतोषजनक बताया, वहीं जहां समस्याएं सामने आईं वहां तत्काल निराकरण के निर्देश दिए गए।


राताखार बस्ती के अंदर निरीक्षण के दौरान तीन गोठानों से गोबर और अपशिष्ट को पानी डालकर सड़क पर बहाए जाने की शिकायत मिली। आयुक्त ने इसे गंभीर मानते हुए संबंधित पशुपालकों को नोटिस जारी करने और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपशिष्ट का उचित प्रबंधन किया जाए अन्यथा कड़ी कार्रवाई होगी।


कई स्थानों पर निर्माण सामग्री और सी एंड डी वेस्ट सड़क और सार्वजनिक स्थलों पर डंप पाया गया, जिस पर तत्काल हटाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्यों को भी चिन्हांकित कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।


निगम के तय कार्यक्रम के अनुसार 26 फरवरी को वार्ड क्रमांक 23 बुधवारी और वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर में मेगा स्वच्छता ड्राइव चलाकर विशेष साफ सफाई अभियान संचालित किया जाएगा।
अभियान के दौरान पार्षद युगल कैवर्त, रवि सिंह चंदेल, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त पवन वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय तिवारी सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now