नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कायाकल्प आयुष 2024 में डुंडेरा आयुर्वेद औषधालय प्रथम – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कायाकल्प आयुष 2024 में डुंडेरा आयुर्वेद औषधालय प्रथम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दुर्ग संभाग में अव्वल रहकर जिले ने बढ़ाया मान, कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने दी बधाई
बालोद ACGN:- स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बालोद जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुण्डरदेही विकासखंड के अंतर्गत संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष शासकीय आयुर्वेद औषधालय डुंडेरा को कायाकल्प आयुष 2024 के तहत दुर्ग संभाग में प्रथम स्थान मिला है। राजधानी रायपुर में आयोजित सम्मान समारोह में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने औषधालय की टीम को सम्मानित किया।


कायाकल्प 2024 में प्रदेश भर की 1172 आयुष संस्थाओं ने भाग लिया था। स्वच्छता, रोगी संतुष्टि, दवाओं की उपलब्धता और उपचार की गुणवत्ता जैसे कड़े मानकों पर खरा उतरते हुए डुंडेरा औषधालय ने दुर्ग संभाग में पहला स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण क्षेत्र में संचालित यह केंद्र बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन और उत्कृष्ट सेवाओं के कारण अलग पहचान बना रहा है।


यहां अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क आयुर्वेद परामर्श दिया जाता है और पुराने व जटिल रोगों का सटीक निदान किया जाता है। शासन द्वारा निर्धारित शुद्ध और प्रभावकारी आयुर्वेदिक दवाओं की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। पंचकर्म और प्राकृतिक चिकित्सा की सुविधाएं, नियमित योग अभ्यास, स्वच्छ परिसर और सुव्यवस्थित स्वास्थ्य प्रबंधन व्यवस्था इस औषधालय की खास पहचान बन चुकी है।


कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि डुंडेरा औषधालय ने साबित किया है कि समर्पण और टीम भावना से ग्रामीण क्षेत्रों में भी उच्च स्तर की स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकती हैं।


इस उपलब्धि में केंद्र प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. बलराम अग्रवाल, फार्मासिस्ट उत्तम नेताम, औषधालय सेवक नंदलाल निराला और शौभित राम नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी मेहनत और टीमवर्क से यह केंद्र अन्य संस्थाओं के लिए प्रेरणा बनकर उभरा है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now