नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , होली से पहले किसानों को बोनस की सौगात – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

होली से पहले किसानों को बोनस की सौगात

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

28 फरवरी को खातों में पहुंचेगी धान अंतर राशि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे संबोधन
मुंगेली ACGN:- होली त्योहार से पहले जिले के किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। शासन द्वारा धान खरीदी की अंतर राशि यानी बोनस 28 फरवरी को सीधे किसानों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेशवासियों और किसानों को संबोधित करेंगे। उनका संबोधन सभी विकासखंड मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारित किया जाएगा और चयनित किसानों से सीधी बातचीत भी होगी।


कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में बैठक ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी ब्लॉक मुख्यालयों में गरिमामय तरीके से कार्यक्रम आयोजित किया जाए और तकनीकी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं ताकि प्रसारण में किसी प्रकार की बाधा न आए।
बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय, अपर कलेक्टर जी एल यादव, मुंगेली एसडीएम अजय शतरंज सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि बोनस राशि सीधे खाते में पहुंचने से किसानों को त्योहारी सीजन में आर्थिक संबल मिलेगा और ग्रामीण बाजारों में भी रौनक बढ़ेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now