जिला अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर वसूली का आरोप सोशल मीडिया में वायरल वीडियो
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सरकारी अस्पताल में पैसे मांगने की शिकायत से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच और जवाबदेही की मांग तेज
बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर जिला अस्पताल में प्रसव के बदले कथित रूप से खुलेआम वसूली किए जाने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के नाम पर पैसे की मांग की गई और बिना भुगतान के काम में टालमटोल किया गया।
सोशल मीडिया में वायरल इस घटना की वोडियो ने सरकारी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है।
मामला तब उजागर हुआ जब पीड़ित परिवार ने स्थानीय स्तर पर शिकायत की और घटना की जानकारी सोशल मीडिया में सार्वजनिक हुई। सवाल उठ रहा है कि जब शासन द्वारा सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क प्रसव और उपचार की व्यवस्था लागू है तो फिर मरीजों से पैसे क्यों मांगे जा रहे हैं। आखिर कौन लोग इस तरह की वसूली में शामिल हैं और अस्पताल प्रबंधन की भूमिका क्या है।
आरोप है कि अस्पतालों में कुछ कर्मचारियों द्वारा अनौपचारिक “रेट” तय कर मरीजों से वसूली की जा रही है। गरीब और जरूरतमंद परिवार इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचते हैं, लेकिन यदि उनसे पैसे मांगे जाते हैं तो यह सीधे तौर पर उनकी मजबूरी का फायदा उठाने जैसा है। यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी थी या यह सब उनकी निगरानी से बाहर हो रहा है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि इस प्रकार की घटनाएं सही पाई जाती हैं तो यह केवल एक अस्पताल का मामला नहीं बल्कि पूरे सिस्टम की पारदर्शिता पर प्रश्नचिन्ह है। अस्पतालों में सीसीटीवी निगरानी, शिकायत निवारण तंत्र और नियमित ऑडिट को मजबूत करने की जरूरत बताई जा रही है ताकि इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।
अब मांग उठ रही है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में किसी भी मरीज से उपचार या डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली न हो। शासन प्रशासन को सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की जांच कर सच्चाई सबके सामने लानी चाहिए
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
यह समाचार सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर बनाया गया है इस पर संपादक या पोर्टल किसी प्रकार की पुष्टि नहीं करते
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































