झपटमारी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, मोबाइल और नगदी बरामद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त
बिलासपुर ACGN:- थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में झपटमारी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने तेजी दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल, नगदी और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी बरामद कर ली गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 23 फरवरी 2026 को प्रार्थिया अपनी स्कूटी से होटल जीत कांटिनेंटल शिव टाकिज चौक में एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थी। इसी दौरान होटल के सामने पीछे से काले रंग की स्कूटी सवार युवक ने उनका पर्स झपटकर फरार हो गया। पर्स में वीवो Y53 मोबाइल, 4500 रुपये नगद और आलमारी की चाबी रखी हुई थी। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 142/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल तथा नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और हुलिए के आधार पर तलाश शुरू की।
मुखबिर की सूचना पर टिकरापारा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी सौरभ पासी पिता दिनेश पासी उम्र 20 वर्ष निवासी पुराना हाईकोर्ट के पीछे अटल आवास शिव मंदिर के सामने टिकरापारा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से स्कूटी क्रमांक CG10 AP2103 और चोरी गया मोबाइल व नगदी बरामद कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






