नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पुलिस स्टाफ की बेटियों ने बढ़ाया मान, आईजी – एस एस पी ने किया सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पुलिस स्टाफ की बेटियों ने बढ़ाया मान, आईजी – एस एस पी ने किया सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सिविल जज चयन और पांच गोल्ड मेडल पर पुलिस महानिरीक्षक ने दी बधाई

बिलासपुर ACGN:- पुलिस परिवार की दो होनहार बेटियों ने अपनी मेहनत से पूरे महकमे का नाम रोशन किया है। पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने कार्यालय में दोनों प्रतिभाशाली बेटियों का सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विशेष शाखा में पदस्थ प्रधान आरक्षक सतलोक साय पैकरा और माता मनप्यारी देवी की सुपुत्री स्वाति पैकरा ने प्रथम प्रयास में ही सिविल जज परीक्षा उत्तीर्ण कर सफलता हासिल की है। डीपी विप्र कॉलेज से बीए एलएलबी करने के बाद स्वाति ने यह उपलब्धि हासिल की। चयन के बाद स्वाति अपने पिता और जोनल पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप के साथ आईजी कार्यालय पहुंची, जहां आईजी श्री गर्ग ने पुष्पगुच्छ और स्मरणिका देकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। इस भावुक पल को देख उनके पिता भी गौरव से भर उठे।


आईजी श्री गर्ग ने स्वाति को सीख दी कि जीवन में कठिनाइयां आएंगी लेकिन ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से अपने दायित्व का पालन करते रहना ही सच्ची सफलता है। उन्होंने कहा कि पुलिस की कठिन ड्यूटी के बावजूद परिवारों के बच्चे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, यह पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है।


इसी अवसर पर प्रधान आरक्षक चालक उमाकांत कौशिक और माता मंदाकिनी कौशिक की पुत्री संध्या कौशिक को भी सम्मानित किया गया। संध्या ने 12वीं में प्रदेश में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के बाद नीट में चयन पाया और सिम्स बिलासपुर से एमबीबीएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल पांच गोल्ड मेडल अर्जित किए। वर्तमान में वह केयर हॉस्पिटल हैदराबाद में रेडियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। आईजी श्री गर्ग ने उन्हें भी स्मरणिका प्रदान कर आशीर्वाद दिया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी स्वाति पैकरा को सिविल जज बनने पर बधाई देते हुए कहा कि पुलिस परिवार की बेटी को न्यायाधीश की कुर्सी पर देखना गर्व का विषय है। उन्होंने संध्या कौशिक को भी मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता अमित कुमार ने भी दोनों बेटियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें और उनके अभिभावकों को बधाई दी है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now