नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचटीपीएस ने 11 गांवों के युवाओं को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के लिए सेमिनार और कॅरियर काउंसिलिंग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचटीपीएस ने 11 गांवों के युवाओं को दिया कौशल विकास प्रशिक्षण, विद्यार्थियों के लिए सेमिनार और कॅरियर काउंसिलिंग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

निगमित पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के तहत चरणबद्ध कार्यक्रम, सिपेट की मदद से युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण और विद्यार्थियों को भविष्य की दिशा

कोरबा ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के अधीन हसदेव ताप विद्युत गृह कोरबा पश्चिम द्वारा निगमित पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के लक्ष्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करते हुए नई 2×660 मेगावाट परियोजना के समीपस्थ 11 गांवों के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण तथा सेमिनार और कॅरियर काउंसिलिंग का आयोजन किया गया।
हसदेव ताप विद्युत गृह की ओर से पांच दिवसीय रोजगार मूलक कौशल विकास प्रशिक्षण दो चरणों में आयोजित किया गया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय सेमिनार और कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम भी विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध रूप से संपन्न हुआ। इन कार्यक्रमों का आयोजन निगमित पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के अंतर्गत किया गया जिसमें तकनीकी सहयोग के लिए केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान सिपेट की सहायता ली गई।


कार्यक्रमों का लाभ ग्राम लोतलोता, स्याहीमुड़ी, चुईया, जमनीपाली, झाबू, पंडरीपानी, नवागांव कला, डिंडोलभाठा, बिरवट, डोडकधरी और चिरहुट के युवाओं और विद्यार्थियों को मिला। विद्यार्थियों के लिए आयोजित सेमिनार एनटीपीसी केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 04 गोपालपुर, शासकीय हाई स्कूल स्याहीमुड़ी, अयोध्यापुरी, दर्री, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छुरीकला, विद्युतगृह हायर सेकंडरी स्कूल क्रमांक दो दर्री और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल एनटीपीसी जमनीपाली सहित चिन्हांकित आठ स्थानों पर आयोजित किए गए।


पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सिपेट के प्रशिक्षकों ने प्लास्टिक उत्पाद निर्माण से जुड़ी मशीनों की कार्यप्रणाली, उनके रखरखाव और कंप्यूटर संचालन की जानकारी दी। युवाओं को आईटीआई प्रशिक्षण की तर्ज पर कन्वेंशनल मशीनिंग और कंप्यूटर न्यूमेरिक कंट्रोल मशीनिंग का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया ताकि वे तकनीकी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें।
वहीं दो दिवसीय सेमिनार और कॅरियर काउंसिलिंग में विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में विषय चयन से लेकर 12वीं के बाद स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लक्ष्य निर्धारण और व्यक्तित्व विकास के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को सिपेट की कार्यप्रणाली और प्लास्टिक उत्पाद निर्माण तकनीकों जैसे इंजेक्शन मोल्डिंग और ब्लो मोल्डिंग के बारे में भी समझाया।


इन कार्यक्रमों का संचालन मुख्य अभियंता एचके सिंह के मार्गदर्शन और अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता के निर्देशन में प्रशिक्षण विभाग द्वारा किया गया। सिपेट कोरबा के प्रशिक्षकों रजनीश पांडेय, नीतीश कुमार, संजय बदुक और महेश तुड़ु ने प्रशिक्षण की जिम्मेदारी निभाई। परियोजना प्रबंधक एसके पंड्या, अधीक्षण अभियंता सुमित सिंह, कार्यपालन अभियंता मनोज मिश्रा, जनसंपर्क अधिकारी बसंत शाहजीत और नई परियोजना से जुड़े अन्य अधिकारियों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
जनरेशन कंपनी द्वारा आसपास के गांवों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है ताकि विकास के साथ सामाजिक दायित्वों को भी मजबूती मिले।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now