बजट 2026 पर कांग्रेस का हमला, महिलाओं किसानों और युवाओं के साथ छलावा करार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
जिला और ब्लॉक कांग्रेस नेताओं ने कहा यह बजट जुमला और ढकोसला, आम जनता को नहीं मिली राहत
सूरजपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026 को लेकर सूरजपुर जिला कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेताओं ने बजट को महिलाओं, किसानों, युवाओं और आम जनता के साथ छलावा बताते हुए इसे निराशाजनक करार दिया है।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ने कहा कि पिछले दो वर्षों की भाजपा सरकार ने महिलाओं और आम जनता के हित में कोई ठोस कार्य नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को इस बजट से काफी उम्मीद थी लेकिन सरकार ने केवल घोषणाओं का सहारा लेकर छल करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणापत्र के वादों को सत्ता में आने के बाद भुला दिया गया है और सरकार जवाब देने से बच रही है।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह ने कहा कि बजट में किसानों को केवल झुनझुना दिया गया है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में अव्यवस्थाओं से किसान पहले ही परेशान थे और अब बजट में भी किसानों के हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। उनके अनुसार यह बजट पूंजीपतियों के हित में तैयार किया गया है और किसान व आम जनता को किनारे कर दिया गया है।
शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज डालमिया ने कहा कि शहरों के विकास के लिए बजट में कोई ठोस योजना नहीं लाई गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय किए गए बड़े वादों को सत्ता में आने के बाद भुला दिया गया। शहरों में सड़क, नाली और पानी जैसी बुनियादी समस्याएं बनी हुई हैं लेकिन सरकार का ध्यान इस ओर नहीं है। उन्होंने बजट को शहरों के विकास के लिए शून्य बताया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर ने कहा कि बजट में कुछ भी नया नहीं है और पुरानी योजनाओं को ही दोहराया गया है। उन्होंने कहा कि कई योजनाओं के लिए पर्याप्त फंड का प्रावधान नहीं है और किसान, युवा व मजदूर वर्ग सभी परेशान हैं। उनके अनुसार यह बजट केवल दिखावा है।
एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बजट को युवा और छात्र विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई स्कूल और कॉलेज भवन जर्जर हालत में हैं लेकिन उनके सुधार के लिए कोई विशेष योजना नहीं लाई गई। छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रदेश से बाहर जाना पड़ रहा है और युवाओं के लिए रोजगार की दिशा में भी कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी तो आने वाले समय में व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






