नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनकल्याण और विकास को समर्पित – छत्तीसगढ़ का प्रगतिशील बजट : महापौर ने किया स्वागत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

जनकल्याण और विकास को समर्पित – छत्तीसगढ़ का प्रगतिशील बजट : महापौर ने किया स्वागत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा / छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009

आज छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याण की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताते हुए महापौर ने उसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के समग्र और संतुलित विकास की स्पष्ट रूपरेखा प्रस्तुत करता है।
महापौर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा प्रस्तुत यह बजट शहरी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं के रोजगार, महिला सशक्तिकरण तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर केंद्रित है। यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं और उम्मीदों का प्रतिबिंब है।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से शहरी निकायों को सशक्त बनाने की दिशा में यह बजट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नगर निगमों को विकास कार्यों के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे स्वच्छता अभियान को मजबूती, पेयजल आपूर्ति में सुधार, सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा आधारभूत संरचना के विस्तार को नई गति मिलेगी। इससे आम नागरिकों को सीधे तौर पर लाभ प्राप्त होगा और शहरों का स्वरूप और अधिक विकसित होगा।
महापौर ने विश्वास व्यक्त किया कि इस बजट से छत्तीसगढ़ के साथ-साथ नगर का भी समग्र और सतत विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह प्रयास प्रदेश को आत्मनिर्भर, सशक्त और प्रगतिशील बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
महापौर ने मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी तथा केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि यह जनहितकारी बजट प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
जनकल्याण और विकास को समर्पित – छत्तीसगढ़ का यह प्रगतिशील बजट निश्चित रूप से आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now