बजट में विकास की झलक नहीं, केवल आंकड़ों की बाजीगरी: कुसुमलता राजवाड़े
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता सौरभ साहू
नगर निकायों की अनदेखी का आरोप, किसानों और युवाओं के लिए ठोस योजना का अभाव बताया
सूरजपुर ACGN:- 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट को लेकर सूरजपुर नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वित्त मंत्री O. P. Choudhary द्वारा पेश किए गए बजट को पूरी तरह निराशाजनक बताते हुए कहा कि यह केवल आंकड़ों का खेल है, जिसमें जमीनी विकास की कोई स्पष्ट दिशा नजर नहीं आती।
राजवाड़े ने कहा कि सरकार ने बजट में बड़े-बड़े दावे और घोषणाएं तो की हैं, लेकिन उन्हें लागू करने के लिए ठोस प्रावधान और स्पष्ट कार्ययोजना दिखाई नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों, युवाओं, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के हितों की अनदेखी की गई है। रोजगार सृजन, महंगाई नियंत्रण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर भी बजट में कोई प्रभावी पहल नहीं दिखती।
नगरपालिका अध्यक्ष ने विशेष रूप से नगर निकायों की उपेक्षा का मुद्दा उठाया। उनका कहना है कि शहरी क्षेत्रों के विकास, पेयजल व्यवस्था, सड़क निर्माण, स्वच्छता और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए पर्याप्त बजट प्रावधान नहीं किया गया है। इससे स्थानीय निकायों के विकास कार्य प्रभावित होंगे और आम जनता को सीधा नुकसान उठाना पड़ेगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट जनभावनाओं के अनुरूप नहीं है और सरकार ने जनता को केवल आश्वासन देने का प्रयास किया है। विपक्ष जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा और जरूरत पड़ी तो सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष किया जाएगा।
राजवाड़े ने अंत में कहा कि प्रदेश की जनता अब केवल घोषणाओं से संतुष्ट नहीं होगी, बल्कि उन्हें धरातल पर दिखाई देने वाला वास्तविक विकास चाहिए।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






