नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वनमंडल मुंगेली का ट्रेकिंग आयोजन 28 फरवरी को – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

वनमंडल मुंगेली का ट्रेकिंग आयोजन 28 फरवरी को

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

दुल्लापुर से खुडिया रानी मंदिर तक 4 किमी ट्रेक, युवाओं को प्रकृति से जुड़ने का मौका

मुंगेली ACGN:- वनमंडल मुंगेली द्वारा 28 फरवरी 2026 को वन परिक्षेत्र खुडिया अंतर्गत विशेष ट्रेकिंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। “प्रकृति के करीब, स्वास्थ्य के लिए ट्रेक” थीम पर आधारित इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति से जोड़ना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
कार्यक्रम के तहत ट्रेकिंग की शुरुआत दुल्लापुर से होगी और समापन खुडिया रानी मंदिर में किया जाएगा। लगभग 4 किलोमीटर लंबी यह ट्रेकिंग सुबह 7 बजे से प्रारंभ होगी। आयोजन में 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे।
वनमंडल प्रशासन के अनुसार वर्तमान समय में युवा वर्ग सोशल मीडिया पर अधिक समय व्यतीत कर रहा है, जिससे उनका प्राकृतिक वातावरण और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ाव कम होता जा रहा है। ऐसे में इस तरह के आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्रकृति के बीच लाकर उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।


ट्रेकिंग के दौरान प्रतिभागियों को वन क्षेत्र की जैव विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय जीवनशैली को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा। यह कार्यक्रम केवल 100 प्रतिभागियों के लिए सीमित रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी 26 फरवरी 2026 तक गूगल फॉर्म या क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
वनमंडलाधिकारी मुंगेली ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं और स्वस्थ जीवन की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ाएं।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now