नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 132 केवी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ी, ओवरलोड से मिलेगी राहत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

132 केवी उपकेंद्र की क्षमता बढ़ी, ओवरलोड से मिलेगी राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

महासमुंद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बागबाहरा उपकेंद्र में 63 एमवीए ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत, 150 से अधिक गांवों को मिलेगा लाभ

महासमुंद ACGN :- Chhattisgarh State Power Transmission Company द्वारा प्रदेश में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बागबाहरा स्थित 132/33 केवी उपकेंद्र में पुराने 40 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर की जगह नए 63 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का सफल ऊर्जीकरण कर आपूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। यह इस उपकेंद्र का दूसरा 63 एमवीए ट्रांसफार्मर है और पूरा कार्य महज दो माह में पूरा किया गया।


पहले इस उपकेंद्र में 63 एमवीए और 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे थे जिनकी कुल क्षमता 103 एमवीए थी। अब 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को बदलकर 63 एमवीए कर दिए जाने से कुल स्थापित क्षमता बढ़कर 126 एमवीए हो गई है। पिछले साल पीक लोड के समय यहां लगभग 90 एमवीए तक लोड दर्ज हुआ था जिससे ओवरलोड की स्थिति बन रही थी। नई क्षमता बढ़ने से अब ओवरलोड की समस्या से राहत मिलेगी और उपभोक्ताओं को ज्यादा स्थिर और बेहतर गुणवत्ता की बिजली मिल सकेगी।
बागबाहरा उपकेंद्र को 132 केवी परसवानी और 132 केवी झलप लाइन से आपूर्ति मिलती है। यहां से 33 केवी के नौ फीडरों के जरिए बागबाहरा, टेमरी, सुनसुनिया, गोयनबहरा, टाउन, तेंदुकोना, मुंगसेर और खलारी सहित 150 से ज्यादा गांवों में बिजली सप्लाई की जाती है। क्षेत्र में उन्नत खेती, कृषि आधारित उद्योग और अन्य औद्योगिक इकाइयों को इस क्षमता वृद्धि से सीधा लाभ मिलेगा।
कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने नए ट्रांसफार्मर का ऊर्जीकरण कर आपूर्ति शुरू की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंपनी अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रदेश के पारेषण नेटवर्क को मजबूत बनाने का काम लगातार जारी है। खासकर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में बिजली अधोसंरचना को मजबूत करना प्राथमिकता में शामिल है।


इस अवसर पर मुख्य अभियंता अब्राहम वर्गीस, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर के तिवारी, अधीक्षण अभियंता वाय के मनहर, पी के गढ़ेवाल, धनेश देवांगन, कार्यपालन अभियंता प्रशांत साहू, विंध्याचल गुप्ता, सहायक अभियंता प्रदीप साहू, लता जगत, नारायण प्रसाद लोधी और दीपक सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस उपलब्धि से क्षेत्र के किसानों और उपभोक्ताओं को बेहतर व निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी और ग्रामीण अंचल के विकास को नई गति मिलेगी।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरों के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now