नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पसान में बढ़ते अपराध पर पुलिस का सख्त रुख, गांव-गांव पहुंचा, जनजागरूकता अभियान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पसान में बढ़ते अपराध पर पुलिस का सख्त रुख, गांव-गांव पहुंचा, जनजागरूकता अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


लूट, उठाईगिरी और धोखाधड़ी पर लगाम कसने पुलिस ने बाजार, बैंक और व्यापारियों को दिए सुरक्षा निर्देश

कोरबा ACGN:- जिले के पसान थाना क्षेत्र में बढ़ती लूट, उठाईगिरी, चोरी और धोखाधड़ी जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के आदेश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पतले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश ठाकुर एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी विजय सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे द्वारा यह अभियान संचालित किया गया।


अभियान के तहत थाना पसान पुलिस ने ग्राम कोटवारों के माध्यम से मुनियादी कराकर गांव-गांव में लोगों को जागरूक किया। आम नागरिकों से अपील की गई कि वे अज्ञात और संदिग्ध व्यक्तियों से सतर्क रहें, बाहरी लोगों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की संदिग्ध हरकत दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।

थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे अपनी टीम के साथ ग्राम पसान के साप्ताहिक बाजार का भी भ्रमण किया और सराफा व्यापारियों सहित अन्य दुकानदारों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। व्यापारियों को सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से चालू रखने, नकद लेन-देन में सावधानी बरतने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के लिए कहा गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि छोटी सी लापरवाही भी बड़े अपराध का कारण बन सकती है, इसलिए सभी को सजग रहना बेहद जरूरी है।
इसी क्रम में पसान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक से भी मुलाकात कर बैंक परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को लगातार चालू रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। क्षेत्र की शराब भट्टी के सुपरवाइजर को भी सुरक्षा को लेकर सतर्क किया गया और परिसर की निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के लिए कहा गया, ताकि उठाईगिरी, लूट या अन्य वारदातों की संभावना को समय रहते रोका जा सके।


थाना पसान पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें, सतर्क रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना पसान के संपर्क नंबर 9479193317 एवं 9827413065 पर दी जा सकती है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now