फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
दुर्ग छत्तीसगढ़
By ACGN 7647 9817119303 948009
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाते हुये फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर एक करोड़ उन्नीस लाख रुपये की बीमा (एनपीएस) धोखाधड़ी करने के आरोपी को थाना पाटन पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया , वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार गत दिवस 16 फरवरी को एचडीएफसी लाईफ कंपनी लिमिटेड , बोकारो (झारखंड) के प्रबंधक द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया कि राष्ट्रीय पेंशन योजना से संबंधित खातों में फर्जी मृत्यु दावा प्रस्तुत कर लगभग 01 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि अनुचित तरीके से निकाली गई है। जांच में पाया गया कि आरोपीगणों द्वारा आपराधिक साजिश के तहत जीवित व्यक्तियों को मृत दर्शाते हुये जाली मृत्यु प्रमाण पत्र , फर्जी आधार एवं अन्य के.वाई.सी. दस्तावेजों के माध्यम से बीमा दावा प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में सेवानिवृत्त कर्मचारी के नाम से मृत्यु दावा प्रस्तुत किया गया , जबकि संबंधित व्यक्ति जीवित पाये गये। आरोपी राजेश कनोजिया जो दुर्ग क्षेत्र में एक ऑनलाइन सेवा केंद्र संचालित करता है , द्वारा एनपीएस निकासी के नाम पर ग्राहकों से आधार , पैन एवं बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दावा प्रस्तुत किया जाता था। जांच में यह भी पाया गया कि मृत्यु दावों में समान पते , अमान्य क्यूआर कोड युक्त प्रमाण पत्र , संदिग्ध बैंक खातों के माध्यम से लेन-देन जैसी अनियमिततायें थीं। प्रकरण में एचडीएफसी लाईफ का पूर्व कर्मचारी राजेश कुमार ठाकुर द्वारा भी अपने पद का दुरुपयोग करते हुये जाली दस्तावेज अपलोड करने एवं सत्यापन प्रक्रिया को दरकिनार करने की भूमिका पाई गई है। मामले में थाना पाटन पुलिस ने एक आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उक्त कार्यवाही में पाटन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी एवं थाना स्टाफ की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिन्होंने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को चिन्हित कर विधिवत गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी –
राजेश कनोजिया उम्र 44 वर्ष निवासी – पंचशील सेक्टर-01 बोरसी , दुर्ग (छत्तीसगढ़) ।
जप्त सामाग्री –
नगद राशि 10,000 रूपये , फर्जी दस्तावेजों से संबंधित डिजिटल साक्ष्य।
दुर्ग पुलिस की अपील –
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की बीमा अथवा पेंशन योजना से संबंधित जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतें तथा संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। वित्तीय धोखाधड़ी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






