नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , यूपीएससी में सफलता पर राज पटेल का महापौर ने किया सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

यूपीएससी में सफलता पर राज पटेल का महापौर ने किया सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


महापौर संजूदेवी राजपूत ने दी एक लाख की प्रोत्साहन राशि, शहर के पहले युवा की उपलब्धि पर जताया गर्व

कोरबा ACGN:- ऊर्जानगरी कोरबा के लिए गर्व का क्षण तब बना जब मानसनगर निवासी राज पटेल ने संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर शहर का नाम रोशन किया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने उन्हें सम्मानित करते हुए महापौर सम्मान निधि से एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
वार्ड क्रमांक 19 मानसनगर के रहने वाले राज पटेल ने 22 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित यूपीएससी की मुख्य परीक्षा सफलता पूर्वक उत्तीर्ण की है। नगर निगम कोरबा क्षेत्र के वे पहले ऐसे युवा हैं जिन्होंने इस कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षा को पास कर नई मिसाल कायम की है। उनकी सफलता को पूरे कोरबा के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
नगर पालिक निगम कोरबा के साकेत स्थित मुख्य प्रशासनिक भवन में आयोजित सम्मान समारोह में महापौर संजूदेवी राजपूत ने राज पटेल को सम्मानित करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज पटेल आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएंगे और देश सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर राज पटेल की माता शकुंतला पटेल सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, महापौर के निज सहायक सचिन तिवारी, संजय झा तथा अन्य गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और सभी ने राज पटेल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now