धरमजयगढ़ में 250 मरीजों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जिला – रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
डॉ. खुर्शीद खान की पहल पर विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं, दूरस्थ क्षेत्र में मिली बड़ी राहत
धरमजयगढ़ ACGN:- आदिवासी बहुल धरमजयगढ़ क्षेत्र में जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए डॉ. खुर्शीद खान की पहल पर न्यू शगुफ्ता हॉस्पिटल, तुर्रापारा में भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉक्टर आर एल हॉस्पिटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ के तत्वावधान में किया गया, जिसमें विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं।
शिविर में निसंतान दंपतियों की जांच, अस्थि रोग, सामान्य बीमारियां, बाल एवं शिशु रोग तथा भ्रूण संबंधी समस्याओं की जांच और परामर्श प्रदान किया गया। रायगढ़ जिले के सर्वप्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिया अग्रवाल, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत अग्रवाल, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. सुबोध नायक, बाल एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्येश शर्मा तथा भ्रूण रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण कुमार ने अपनी सेवाएं दीं।
करीब 250 मरीजों ने शिविर में पहुंचकर निःशुल्क परामर्श और जांच का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने कहा कि दूरस्थ क्षेत्र में इतने विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं मिलना बड़ी बात है और इससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है।
डॉ. खुर्शीद खान के प्रयासों से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। उनकी कार्यशैली का ही परिणाम है कि पीएचसी बायसी को स्वच्छता और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रदेश स्तरीय सम्मान प्राप्त हुआ था। वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य विभाग के सचिव सुब्रत साहू, स्वास्थ्य सेवाओं की निदेशक रानू साहू तथा जिला पंचायत रायगढ़ के सीईओ चंदन त्रिपाठी के हाथों डॉ. खान को सम्मानित किया गया था।
डॉ. खान ने कहा कि जब तक वे धरम की नगरी धरमजयगढ़ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, तब तक जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि जनता का विश्वास और सेवा का संकल्प ही डॉ. खुर्शीद खान की पहचान है, जिनके कारण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर लगातार ऊंचा उठ रहा है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






