नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

डीएसपीएम ताप विद्युत केंद्र को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार, एमडी ने किया सम्मान ग्रहण

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। इंडियन पावर स्टेशन ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस कॉन्फ्रेंस में कंपनी के अंतर्गत संचालित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत केंद्र कोरबा पूर्व को वर्ष 2024-25 के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला विद्युत केंद्र सम्मान प्रदान किया गया।
राजधानी रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में देशभर के बिजली उत्पादन संगठनों के प्रतिनिधि और विशेषज्ञ मौजूद रहे। यह आयोजन एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा किया गया था, जिसमें विद्युत क्षेत्र की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया गया।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एस. के. कटियार ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे और पूरी टीम को बधाई दी। यह सम्मान केंद्र के बेहतर उत्पादन, उच्च कार्यकुशलता और भरोसेमंद संचालन का प्रमाण माना जा रहा है।
सम्मेलन में बिजली उत्पादन की गुणवत्ता, आपूर्ति की विश्वसनीयता, तापीय विद्युत केंद्रों की दक्षता और भविष्य में अक्षय ऊर्जा व ऊर्जा संचयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने बदलते ऊर्जा परिदृश्य में आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन व्यवस्था अपनाने पर जोर दिया।
इस उपलब्धि से न केवल कंपनी बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का गौरव बढ़ा है। उपस्थित अतिथियों ने इसे टीमवर्क, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम बताया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now