नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अमृतधारा महोत्सव में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी, बढ़ा सियासी विवाद – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

अमृतधारा महोत्सव में जनप्रतिनिधियों की अनदेखी, बढ़ा सियासी विवाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

आमंत्रण पत्र से नाम गायब, नगर पालिका अध्यक्ष को प्रवेश से रोकने का आरोप

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ACGN:- मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाई में आयोजित अमृतधारा महोत्सव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जिस आयोजन को क्षेत्रीय गौरव और सांस्कृतिक उत्सव के रूप में देखा जा रहा था, वह अब जनप्रतिनिधियों की कथित उपेक्षा और प्रशासनिक रवैये को लेकर विवादों में आ गया है।
महोत्सव के आमंत्रण पत्र में स्थानीय सरपंच, क्षेत्रीय जनपद सदस्य तथा क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य का नाम शामिल नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जिला पंचायत के उपाध्यक्ष का नाम भी आमंत्रण पत्र में नहीं था, जिससे जनप्रतिनिधियों में नाराजगी देखी गई। इसे केवल चूक नहीं बल्कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के रूप में देखा जा रहा है।


विवाद तब और बढ़ गया जब मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद की निर्वाचित अध्यक्ष को कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से रोकने का आरोप सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। आक्रोशित होकर अध्यक्ष के पति और विधायक प्रतिनिधि सरजू यादव द्वारा विरोध दर्ज कराए जाने की भी चर्चा है।
घटना के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में यह सवाल उठने लगा है कि क्या प्रशासनिक तंत्र जनप्रतिनिधियों से ऊपर हो गया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों की भूमिका सर्वोपरि मानी जाती है। ऐसे में आमंत्रण से नाम हटाना और कार्यक्रम में प्रवेश से रोकना लोकतांत्रिक मर्यादा पर प्रश्न खड़े करता है।


मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कई जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो और जनादेश का सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now