नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भंजनगर विधायक के पिता श्यामसुंदर नायक का 95 वर्ष की आयु में निधन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भंजनगर विधायक के पिता श्यामसुंदर नायक का 95 वर्ष की आयु में निधन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

गंजाम, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

ब्यूरो अनिल कुमार चौधरी


तिलिसिंगी के प्रतिष्ठित धार्मिक व्यक्तित्व के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर
गंजाम ACGN:- भंजनगर के पास तिलिसिंगी गांव के वरिष्ठ धार्मिक एवं सामाजिक व्यक्तित्व श्यामसुंदर नायक का 95 वर्ष की आयु में रविवार एक तारीख को निधन हो गया। वे भंजनगर के विधायक प्रद्युम्न कुमार नायक के पिता तथा प्रसन्न कुमार नायक के पिताश्री थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
श्यामसुंदर नायक क्षेत्र में एक बड़े धार्मिक और सम्मानित व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उम्र के अंतिम पड़ाव में भी वे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। गांव और आसपास के इलाकों में उनका विशेष सम्मान था और लोग उन्हें मार्गदर्शक के रूप में देखते थे।


निधन की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता और हजारों समर्थक उनके निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार प्रथम दिवस से बारहवीं दिवस तक सभी अंतिम संस्कार की रस्में विधि-विधान से संपन्न की गईं। इस दौरान विधायक प्रद्युम्न कुमार नायक, उनका पूरा परिवार, एनएसी चेयरमैन, ब्लॉक चेयरपर्सन तथा अनेक जनप्रतिनिधि और समाजसेवी उपस्थित रहे। बड़ कोदर्डा के वरिष्ठ समाजसेवी बि सत्यनारायण पात्रा सहित कई गणमान्य नागरिकों ने अंतिम संस्कार में सहयोग किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
क्षेत्र के लोगों ने श्यामसुंदर नायक के निधन को सामाजिक और धार्मिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now