नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सारंगढ़ थाने के समीप गौ-मांस तस्करी का अड्डा: सारंगढ़ में 4 क्विंटल गोमांस बरामद, 3 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सारंगढ़ थाने के समीप गौ-मांस तस्करी का अड्डा: सारंगढ़ में 4 क्विंटल गोमांस बरामद, 3 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सारंगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता विजयानंद शर्मा

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में कानून व्यवस्था को सीधी चुनौती देता हुआ एक सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित मोची मोहल्ले में लंबे समय से चल रहा गौ-मांस तस्करी का संगठित नेटवर्क आखिरकार पुलिस की पकड़ में आया है।

मूखबिर सूचना और गौ माता सेवा समिति की शिकायत पर की गई छापामार कार्रवाई में पुलिस ने लगभग 70 किलो गौ-मांस बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पूरे नेटवर्क से जुड़े मामलों में कुल बरामदगी लगभग चार क्विंटल तक पहुंचने की बात सामने आ रही है।


पुलिस ने एक साथ चार से पांच घरों में ताले तोड़कर दबिश दी, जहां हर घर से पैक किया हुआ गौ-मांस बरामद हुआ। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मांस को अलग-अलग गांवों में सप्लाई करने के लिए तैयार किया जाता था। मोहल्लेवासियों के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक घर अघोषित कसाईखाने में तब्दील हो चुके थे।
3 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार, 8 के खिलाफ अपराध दर्ज

सुबह करीब 9 बजे मिली पुख्ता सूचना के बाद की गई कार्रवाई में पुलिस ने संतोष प्रेमी, विजय कुमार और मोहन खूंटे को मौके से गिरफ्तार किया।
वहीं वीरेंद्र रात्रे, सुखबाई मिरी, फूलबासन, जानकी और कन्हैया पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हो गए। पुलिस ने कुल 8 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वीरेंद्र रात्रे बताया जा रहा मास्टरमाइंड
स्थानीय लोगों और पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीरेंद्र रात्रे इस पूरे गौ-मांस तस्करी नेटवर्क का मास्टरमाइंड है। उसी के निर्देश पर गौ-मांस को न केवल पैक किया जाता था, बल्कि सुखाकर संग्रहित भी किया जाता था। बताया जा रहा है कि इसी नेटवर्क के लोग पहले भी पकड़े जा चुके हैं और कुछ आरोपी वर्तमान में जेल में बंद हैं, जबकि अब उनके परिवारजन और सहयोगी इस अवैध धंधे को आगे बढ़ा रहे थे।
अवैध कब्जों में बना रखा था तस्करी का केंद्र
मोहल्लेवासियों का आरोप है कि तस्करों के इस गिरोह ने अवैध कब्जा कर घर बनाए और उन्हें गौ-मांस के अवैध कारोबार का केंद्र बना दिया। इससे न केवल क्षेत्र का सामाजिक माहौल खराब हुआ, बल्कि धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।
थाने के सामने धंधा, निगरानी पर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि सिटी कोतवाली से मात्र 500 मीटर दूर इतने बड़े स्तर पर गौ-मांस तस्करी कैसे चलती रही। यह मामला स्थानीय प्रशासन, पुलिस निगरानी और खुफिया तंत्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
बुलडोजर कार्रवाई की उठी मांग
स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि जिन अवैध कब्जे वाले घरों में गौ-मांस का कारोबार चल रहा था, उन पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई और बुलडोजर कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि सख्त और उदाहरणात्मक कार्रवाई से ही ऐसे अवैध धंधों पर स्थायी रोक लग सकती है।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और नेटवर्क से जुड़े अन्य ठिकानों की भी जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में मामले में और बड़े खुलासों की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now