नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा, उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी और स्मार्ट बिजली सेवा का अनुभव – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

प्रदेशभर में स्मार्ट मीटर पखवाड़ा, उपभोक्ताओं को मिलेगा पारदर्शी और स्मार्ट बिजली सेवा का अनुभव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

9 से 23 फरवरी तक पंचायतों और नगरीय निकायों में चलेगा स्मार्ट मीटर जनजागरूकता अभियान

रायपुर, ACGN:- स्मार्ट बिजली सेवाओं को लेकर उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा प्रदेशभर में 9 फरवरी से 23 फरवरी तक स्मार्ट मीटर पखवाड़ा का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्युत वितरण प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को पारदर्शी, सुलभ और आधुनिक सेवाएं प्रदान करना है।
स्मार्ट मीटर पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली, उसके लाभ और मोबाइल एप के माध्यम से बिजली खपत की जानकारी प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया जाएगा। उपभोक्ता अपने मोबाइल पर रीयल टाइम बैलेंस, दैनिक खपत और बिजली उपयोग पर नियंत्रण की जानकारी हासिल कर सकेंगे, जिससे ऊर्जा की बचत को बढ़ावा मिलेगा।
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अतिरिक्त महाप्रबंधक जनसंपर्क उमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि देशभर में अब तक 5 करोड़ से अधिक प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं और छत्तीसगढ़ में भी यह कार्य तेजी से प्रगति पर है। स्मार्ट मीटर पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं में स्मार्ट मीटर के प्रति विश्वास और स्वीकृति बढ़ाना है। इस दौरान अग्रिम भुगतान की सुविधा, सही और पारदर्शी बिलिंग, विवादों में कमी, लो बैलेंस अलर्ट, असामान्य खपत की सूचना, आसान रिचार्ज और बेहतर सेवा गुणवत्ता जैसे लाभों की जानकारी दी जाएगी।
अभियान के अंतर्गत पंचायतों और नगरीय निकायों में नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, लघु वीडियो के माध्यम से जनजागरूकता फैलाई जाएगी। इसके साथ ही मोबाइल एप इंस्टॉलेशन में सहायता, लाइव डेमो, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अस्थायी हेल्प डेस्क, कार्यशालाओं का आयोजन और उपभोक्ता फीडबैक सर्वे भी किए जाएंगे। जिन घरों में इस अवधि में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, वहां विशेष डेमोस्ट्रेशन सत्र आयोजित कर उपभोक्ताओं को सीधे लाभ समझाए जाएंगे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now