नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आबकारी भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा नुकसान टला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

आबकारी भवन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा नुकसान टला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

गार्ड की सतर्कता से समय रहते आग पर काबू, दस्तावेज सुरक्षित

रायपुर, ACGN:- दिनांक 07 फरवरी 2026 की शाम लगभग 8:30 बजे लाभाण्डी स्थित आबकारी भवन में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के कार्यालय में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। यह आग कार्यालय के तृतीय तल पर स्थित एक कक्ष में लगी, जिसमें रखे कंप्यूटर, प्रिंटर और यूपीएस जल गए।
रात्रि ड्यूटी पर तैनात गार्ड को तृतीय तल के एक कक्ष से जलने जैसी गंध महसूस हुई, जिसके बाद उसने तत्काल अन्य स्टाफ को सूचना दी। सभी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और भवन में उपलब्ध अग्निरोधक उपकरणों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। प्रारंभिक मुआयने में पाया गया कि आग से केवल प्रिंटर और यूपीएस को ही नुकसान पहुंचा है, जबकि अन्य किसी कक्ष या सामग्री को कोई क्षति नहीं हुई है।
महत्वपूर्ण बात यह रही कि कार्यालय के सभी जरूरी दस्तावेज सुरक्षित रहे। अवलोकन में सामने आया कि सभी फाइलें लोहे की अलमारियों में सुरक्षित रूप से रखी हुई थीं, जिससे उन्हें किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचा। घटना की सूचना मिलते ही उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
दिनांक 08 फरवरी 2026 की सुबह अधिकारियों द्वारा पुनः निरीक्षण किया गया, जिसमें यह स्पष्ट हुआ कि इस घटना में किसी भी आवश्यक दस्तावेज को कोई क्षति नहीं हुई है। प्रशासन ने राहत की सांस ली और गार्ड एवं स्टाफ की तत्परता की सराहना की, जिनकी सूझबूझ से एक बड़ी घटना टल गई।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते है निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबरे

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now