नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विकसित भारत–2047 की नींव रखने वाला बजट, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विकसित भारत–2047 की नींव रखने वाला बजट, छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर – छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009


नवाचार, समावेशी विकास और अधोसंरचना को मजबूत करने वाला केंद्रीय बजट : मनोहर लाल
रायपुर, ACGN:- केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि केंद्रीय बजट नवोत्थान और समावेशी विकास का मजबूत आधार है, जो विकसित भारत–2047 के दीर्घकालिक विजन को साकार करने की स्पष्ट दिशा देता है। राजधानी रायपुर में एक दिवसीय प्रवास के दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट देश के आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए अगले 25 वर्षों की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करता है।

उन्होंने बताया कि यह बजट पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किया गया है, जो शासन प्रणाली में सकारात्मक बदलाव और नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक है। बजट में 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट को शामिल किए जाने से राज्यों को भविष्य में विकास के नए अवसर मिलेंगे और संसाधनों का बेहतर वितरण संभव होगा। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि बजट प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन से बिजली, आवास, शहरी विकास और अधोसंरचना के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति होगी।

उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। प्रेस वार्ता में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू, प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, सांसद संतोष पाण्डेय और बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now