नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार कर जेल भेजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई, आरोपी युवक गिरफ्तार कर जेल भेजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़ – छत्तीसगढ़

By ACGN | 7647981711, 9303948009

महिला सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस सख्त, पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज
रायगढ़, ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में महिला सुरक्षा को लेकर रायगढ़ पुलिस द्वारा सख्त और संवेदनशील कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में महिला थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में त्वरित कदम उठाते हुए सिरफिरे युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पीड़िता के परिजनों की शिकायत के 24 घंटे के भीतर की गई, जिससे पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 फरवरी की रात बालिका के पिता ने महिला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ नटवर स्कूल में प्रवचन सुनने गए थे और घर में बच्चे अकेले थे। रात करीब 10 बजे लौटने पर उनकी पुत्री ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर दिलसाय चौहान छत के रास्ते घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने और मारपीट करने की धमकी भी दी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। महिला थाना में अपराध क्रमांक 08/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी दिलसाय चौहान पिता स्वर्गीय समारू चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी रायगढ़ थाना सिटी कोतवाली को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस पूरी कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी दीपिका निर्मलकर, सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह एवं महिला थाना का स्टाफ शामिल रहा। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में महिलाओं और नाबालिगों के सम्मान और सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ऐसे अपराधों में दोषियों के खिलाफ कानून की पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या आपराधिक घटना की सूचना निर्भय होकर पुलिस को दें, ताकि समय पर न्याय मिल सके और समाज में भयमुक्त वातावरण बना रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now