अवैध कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का डबल प्रहार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
पुसौर में ऑनलाइन सट्टा लिखने वाला गिरफ्तार, कोतरारोड़ में महुआ शराब के साथ एक आरोपी दबोचा गया
रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के स्पष्ट दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस जिलेभर में अवैध शराब, ऑनलाइन सट्टा और गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुसौर और कोतरारोड़ थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए सट्टा पट्टी लिखने वाले युवक और अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
पुसौर पुलिस को सूचना मिली थी कि कृषि उपज मंडी के पास एक व्यक्ति ऑनलाइन सट्टा लिख रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी निरंजन साव को रंगे हाथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने रायगढ़ के सट्टा खाईवाल पप्पू बरेठ के लिए सट्टा लिखना स्वीकार किया और बताया कि उसे इसके बदले पांच प्रतिशत कमीशन मिलता था। आरोपी के मोबाइल की जांच में व्हाट्सएप के माध्यम से ₹28,520 का सट्टा हिसाब भेजने के प्रमाण मिले। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹700 नगद और एक विवो मोबाइल जप्त किया। इस मामले में निरंजन साव और पप्पू बरेठ के विरुद्ध थाना पुसौर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इधर कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम नवरंगपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भीम सिदार के घर रेड की। पुलिस को देखकर शराब खरीदने आए लोग मौके से फरार हो गए, जबकि आरोपी अपने घर के आंगन में मौजूद मिला। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लीटर महुआ शराब जप्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि रायगढ़ जिले में सट्टा, अवैध शराब और किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कारोबार के लिए कोई स्थान नहीं है। ऐसे तत्वों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे बिना भय किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें, ताकि समय रहते निर्णायक कार्रवाई की जा सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






