नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डिजिटल प्रशासन की ओर मजबूत कदम, अधिकारियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

डिजिटल प्रशासन की ओर मजबूत कदम, अधिकारियों को मिला तकनीकी प्रशिक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिला पंचायत मुंगेली में i-GOT, e-AEBAS और e-Office के प्रभावी उपयोग पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

मुंगेली। शासन की डिजिटल कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, दक्ष और समयबद्ध बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत मुंगेली के सभा कक्ष में i-GOT, e-AEBAS एवं e-Office प्रणाली के क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्य संस्कृति को डिजिटल माध्यम से और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को i-GOT कर्मयोगी पोर्टल की जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से शासकीय सेवकों के कौशल विकास और क्षमता निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बताया गया कि संचनालय एवं आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को i-GOT प्लेटफॉर्म पर न्यूनतम तीन कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है।
कार्यक्रम में e-AEBAS प्रणाली के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई, जिससे उच्च कार्यालयों द्वारा नियमित निगरानी संभव हो सकेगी। वहीं e-Office प्रणाली के तहत फाइल प्रबंधन, पत्राचार और अन्य कार्यालयीन कार्यों को डिजिटल रूप से निष्पादित करने की विस्तृत जानकारी दी गई।


इस अवसर पर कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि शासन की डिजिटल पहल से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और कार्य गति में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से डिजिटल प्रणालियों को नियमित रूप से अपनाने का आह्वान किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि i-GOT, e-AEBAS और e-Office जैसी व्यवस्थाएं प्रशासन को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होंगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी सहित जनपद पंचायतों से नामांकित प्रभारी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now