सर्व शिक्षक संघ ने पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक कार्यकारिणी का किया विस्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप संगठन को दी गई नई ऊर्जा, शिक्षक हित में सक्रिय भूमिका का आह्वान
कोरबा ACGN :- सर्व शिक्षक संघ जिला इकाई कोरबा द्वारा ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। संघ ने सक्रिय और ऊर्जावान साथियों को नई जिम्मेदारियां सौंपकर शिक्षक एवं संगठन हित में कार्य करने का भरोसा जताया है, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
जिलाध्यक्ष कृति लहरे तथा प्रांतीय पदाधिकारी लोकनाथ सेन और अरुण साहू के मार्गदर्शन में जिला महासचिव कोमल कंवर एवं ब्लॉक अध्यक्ष संजय राठौर ने ब्लॉक पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत कार्यकारिणी का विस्तार किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि यह विस्तार संगठन को गति देगा और सभी पदाधिकारी शिक्षक हित के मुद्दों पर एकजुट होकर सक्रियता से काम करेंगे।
विस्तारित कार्यकारिणी में ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार राठौर, उपाध्यक्ष हितेश कुमार ध्रुव, सचिव राजेश टेकाम, सह सचिव मनोज मरावी और कोषाध्यक्ष सुबोध कुजूर को जिम्मेदारी दी गई है। ब्लॉक संगठन सचिव के दायित्व ओंकार सिंह, विनोद खैरवार, संदीप किस्पोट्टा और विजय कुमार कंवर को सौंपे गए हैं। ब्लॉक प्रवक्ता आशीष शर्मा, सांस्कृतिक सचिव क्षमा सिंह तथा आईटी सेल और मीडिया प्रभारी आशीष रात्रे नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगमोहन कंवर, प्रियंका सिंह, नीता प्रधान, दीपिका भगत, प्रियंका निर्मलकर, संगीता एक्का और त्रिलोचनी बंजारे को शामिल किया गया है।
संघ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ शिक्षक हित एवं संगठन के उद्देश्यों के लिए कार्य करेंगे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






