उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध स्क्रैप यार्ड पर छापा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा – छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
भारी मात्रा में ट्रक-हाइवा के पुर्जे जब्त, 30 लाख की अवैध सामग्री बरामद, यार्ड सीलबंद
कोरबा ACGN :- कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर उरगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम बरबसपुर बायपास रोड स्थित एक स्क्रैप यार्ड में चोरी से संबंधित भारी मात्रा में लोहे का सामान, हाइवा, ट्रेलर और ट्रकों के पुर्जे अवैध रूप से संग्रहित किए गए हैं। सूचना के आधार पर उरगा पुलिस ने संबंधित विभागों की संयुक्त टीम के साथ मौके पर दबिश दी।
जांच के दौरान स्क्रैप यार्ड संचालक नूर आलम पिता मोहम्मद मुरजा उम्र 33 वर्ष निवासी प्लॉट नंबर 23 टीपी नगर कोरबा मौके पर उपस्थित मिला। पुलिस द्वारा जब यार्ड में रखे वाहनों के पुर्जों और लोहे के सामान से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
दस्तावेजों के अभाव में सामग्री को अवैध मानते हुए पुलिस ने विधि अनुसार कार्रवाई करते हुए मौके से ट्रेलर की मंडी, डाला बॉडी सहित अन्य लोहे का सामान लगभग 1200 टन जब्त किया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। नगर निगम की टीम द्वारा पंचनामा तैयार कर स्क्रैप यार्ड को सीलबंद किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space






