नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोरबा विधानसभा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

कोरबा विधानसभा में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का आह्वान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा – छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ब्लॉक व मंडल अध्यक्षों के शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बूथ स्तर पर सतर्कता और संघर्ष का दिया संदेश

कोरबा ACGN :- कोरबा विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों के शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कोरबा विधानसभा के चारों ब्लॉक अध्यक्षों और सभी मंडल अध्यक्षों को शपथ दिलाई और उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बालको, दर्री–जमनीपाली, कुसमुंडा एवं कोरबा ब्लॉक के अध्यक्ष ए डी जोशी, राजेंद्र तिवारी, बसंत चंद्रा और पालूराम साहु सहित सभी मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय परीक्षा का है। प्रदेश कांग्रेस और एआईसीसी ने आप सभी को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, ऐसे में हर कार्यकर्ता और आम नागरिक को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चाहे एसआईआर का मामला हो, धान खरीदी का मुद्दा हो या मनरेगा का सवाल, हर स्तर पर सचेत रहकर संघर्ष करना होगा।
जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र में फर्जी आवेदन लगाकर पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, जो कांग्रेस विचारधारा से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि मनरेगा में नियमों के नाम पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाया जाना और रोजगार गारंटी योजना को कमजोर किया जाना गंभीर विषय है। साथ ही उन्होंने प्रदेश भर में धान खरीदी केंद्रों की अव्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि कई किसान आज भी धान बेचने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया।


नवनियुक्त ब्लॉक और मंडल अध्यक्षों ने अपने संबोधन में कहा कि एआईसीसी द्वारा तय किए गए मुद्दों पर एकजुट होकर काम किया जाएगा और बूथ स्तर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
समारोह को जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु और इंटक अध्यक्ष रामइकबाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में दर्री–जमनीपाली, कुसमुंडा, बालको और कोरबा क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर जैन ने किया जबकि आभार पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने व्यक्त किया।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टलअंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now