नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मुंगेली में अवैध निर्माण पर सख्ती की मांग, दो वर्षों से नियम विरुद्ध भवन व कॉलोनियों का खेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मुंगेली में अवैध निर्माण पर सख्ती की मांग, दो वर्षों से नियम विरुद्ध भवन व कॉलोनियों का खेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009


नगर पालिका को करोड़ों के राजस्व नुकसान की आशंका
पार्षद अजय साहू ने CMO को सौंपा लिखित आवेदन, निष्पक्ष जांच की मांग
मुंगेली। नगर पालिका परिषद मुंगेली क्षेत्र में बीते दो वर्षों से धड़ल्ले से हो रहे नियम विरुद्ध अवैध निर्माण अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गए हैं। बिना स्वीकृति के बनाए जा रहे भवन, अवैध कॉलोनियों का तेजी से विस्तार और वहां नगर पालिका की अनुमति के बिना सी.सी. सड़क व नाली निर्माण ने पूरे नगर नियोजन तंत्र पर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।
इसी मुद्दे को लेकर वार्ड पार्षद अजय साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को लिखित आवेदन सौंपते हुए अवैध निर्माण कार्यों की विस्तृत जांच और कड़ी वैधानिक कार्रवाई की मांग की है।
बिना अनुमति निर्माण, नियमों की खुलेआम अवहेलना
पार्षद अजय साहू ने अपने आवेदन में उल्लेख किया है कि नगर क्षेत्र में ऐसे कई भवन और कॉलोनियां विकसित हो चुकी हैं, जिनकी न तो नगर पालिका से विधिवत स्वीकृति ली गई और न ही भवन अनुज्ञा नियमों का पालन किया गया। इसके बावजूद इन क्षेत्रों में सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, जो सीधे-सीधे शासन के नियमों का उल्लंघन है।
नगर पालिका को भारी राजस्व हानि
आवेदन में यह भी कहा गया है कि अवैध निर्माण के कारण नगर पालिका परिषद को भवन अनुज्ञा शुल्क, विकास शुल्क, संपत्ति कर सहित कई मदों में भारी राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है। यह नुकसान केवल आर्थिक नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का भी प्रतीक बनता जा रहा है।
अवैध कॉलोनियां बनेंगी भविष्य की बड़ी समस्या
पार्षद ने चेताया है कि यदि समय रहते इन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में जल निकासी की समस्या, सड़क और सीवरेज नेटवर्क का अभाव,पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का संकट जैसी गंभीर समस्याएं नगरवासियों को झेलनी पड़ सकती हैं।
कार्रवाई क्यों नहीं? प्रशासन पर उठे सवाल
सबसे अहम सवाल यह है कि जब अवैध निर्माण बीते दो वर्षों से लगातार हो रहे हैं, तो नगर पालिका प्रशासन अब तक मौन क्यों है?
क्या संबंधित अधिकारियों की अनदेखी या मिलीभगत के कारण नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं?
क्या ईमानदार नागरिकों से टैक्स वसूली और नियम पालन की अपेक्षा केवल दिखावा बनकर रह गई है?
निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
पार्षद अजय साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से मांग की है कि विगत दो वर्षों में हुए सभी अवैध निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी निर्माणकर्ताओं और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए,भविष्य में ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था बनाई जाए
जनता की नजरें प्रशासन पर
अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नगर पालिका प्रशासन इस गंभीर शिकायत को केवल फाइलों तक सीमित रखता है या वास्तव में अवैध निर्माण माफियाओं पर कार्रवाई कर कानून का राज स्थापित करता है।मुंगेली की जनता की निगाहें अब प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now