नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर | छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर ACGN :- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शुक्रवार को तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में पूरे आत्मीय और गरिमामय वातावरण के बीच गृह मंत्री के आगमन को राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री के स्वागत अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्री संतोष पांडेय और सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहे। इसके साथ ही रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे, विधायक श्री मोतीलाल साहू और श्री राजेश मूणत भी स्वागत समारोह में शामिल हुए।
प्रशासनिक स्तर पर मुख्य सचिव श्री विकास शील, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ तथा रायपुर पुलिस कमिश्नर श्री संजीव शुक्ला की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और अधिक औपचारिकता प्रदान की। केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था, विकास योजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
तीन दिवसीय प्रवास के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के विभिन्न समीक्षा बैठकों, कार्यक्रमों और उच्चस्तरीय चर्चाओं में शामिल होने की संभावना है। उनके इस दौरे से छत्तीसगढ़ में सुरक्षा, विकास और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now