नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 8 फरवरी को लालमैदान कोरबा पश्चिम में सजेगा पारिवारिक खुशियों का महोत्सव – ‘आनंद मेला 2026’ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

8 फरवरी को लालमैदान कोरबा पश्चिम में सजेगा पारिवारिक खुशियों का महोत्सव – ‘आनंद मेला 2026’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


कोरबा: दर्री:- कोरबा पश्चिम क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक खुशखबरी है। प्रतिज्ञा महिला मंडल (जूनियर क्लब) की ओर से ‘आनंद मेला 2026’ का भव्य और रंगारंग आयोजन रविवार, 8 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से लाल मैदान, CSEB वेस्ट, कोरबा में किया जा रहा है। यह मेला पूरी तरह पारिवारिक मनोरंजन और सामाजिक सौहार्द को समर्पित रहेगा।
आनंद मेले में बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों—सभी आयु वर्ग के लिए आकर्षण मौजूद रहेंगे। मेले में स्वादिष्ट खान-पान के स्टॉल, बच्चों के झूले, हाउजी गेम, मनोरंजक खेल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, आकर्षक प्रदर्शनी और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा मेला परिसर लोगों को खूब लुभाएगा।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हेमंत कुमार सिंह, मुख्य अभियंता (उत्पादन), हसदेव ताप विद्युत गृह, कोरबा पश्चिम तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती रुक्मिणी सिंह, अध्यक्ष, संकल्प महिला मंडल, कोरबा पश्चिम की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। उनके आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।
प्रतिज्ञा महिला मंडल ने बताया कि आनंद मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव, पारिवारिक मेल-मिलाप और महिलाओं की रचनात्मक भागीदारी को बढ़ावा देने का प्रयास है। मंडल ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने परिवार और बच्चों के साथ इस आनंदोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।


आनंद मेला 2026 — कार्यक्रम विवरण


दिनांक: 08 फरवरी 2026 (रविवार)
समय: शाम 05:00 बजे से
स्थान: लाल मैदान, CSEB वेस्ट, कोरबा
आयोजक: प्रतिज्ञा महिला मंडल (जूनियर क्लब), CSEB कोरबा पश्चिम

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now