नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भिलाई बाजार स्वास्थ्य केंद्र में 36 घंटे में चार सफल प्रसव, गुणवत्तापूर्ण संस्थागत सेवाओं से जच्चा-बच्चा सुरक्षित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भिलाई बाजार स्वास्थ्य केंद्र में 36 घंटे में चार सफल प्रसव, गुणवत्तापूर्ण संस्थागत सेवाओं से जच्चा-बच्चा सुरक्षित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधा मिलने से परिजनों में संतोष

कोरबा ACGN :- जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर लगातार जोर दिया जा रहा है।
इसी क्रम में कटघोरा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई बाजार में 36 घंटे के भीतर चार गर्भवती महिलाओं का सफल सामान्य प्रसव कराया गया। जिन महिलाओं का प्रसव कराया गया, उनमें शांति पति संदीप ग्राम अंडींकछार, प्रीति पति अमर ग्राम रलिया, कोमल पति मुनीश ग्राम रिस्दी तथा सकीना पति संजय ग्राम उम्मेदी भाठा शामिल हैं। इनमें से प्रीति का आरएच नेगेटिव प्रकरण था, इसके बावजूद सुरक्षित रूप से प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद सभी जच्चा और नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल दी जा रही है।
परिजनों ने बताया कि घर के नजदीक ही बेहतर और सुरक्षित प्रसव सुविधा मिलने से उन्हें काफी राहत मिली है और सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केशरी ने जानकारी दी कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई बाजार में चौबीसों घंटे प्रसव की सुविधा उपलब्ध है और यहां प्रतिमाह औसतन पंद्रह से बीस सामान्य प्रसव कराए जा रहे हैं। अप्रैल 2025 से फरवरी 2026 तक यहां कुल 194 सामान्य प्रसव कराए जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि यह सफलता चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा की जा रही नियमित प्रसव पूर्व जांच, सतत निगरानी और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का परिणाम है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता बढ़ी है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केशरी ने 36 घंटे में चार सफल संस्थागत प्रसव पर भिलाई बाजार स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी रश्मि कंवर, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि गर्भवती महिलाओं का प्रसव नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों में ही कराएं, ताकि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रह सकें।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now