नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विश्व कैंसर दिवस पर युवाओं को किया गया जागरूक, स्वामी आत्मानंद कॉलेज में कैंसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

विश्व कैंसर दिवस पर युवाओं को किया गया जागरूक, स्वामी आत्मानंद कॉलेज में कैंसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जीवनशैली में बदलाव और समय पर जांच से कैंसर से बचाव संभव : विशेषज्ञ
कोरबा ACGN :- विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, कोरबा में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में युवाओं में बढ़ता कैंसर का प्रभाव समस्या एवं समाधान विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. नगज्योति राठौर, मेडिकल ऑफिसर, अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर पथरीपारा उपस्थित रहीं, जिन्होंने छात्र-छात्राओं को कैंसर से जुड़ी अहम जानकारियाँ दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एल.एन. कंवर ने कहा कि कैंसर लाइलाज नहीं है, बल्कि लापरवाही लाइलाज होती है। उन्होंने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी ताकत हैं। यदि युवा जागरूक होंगे तो कैंसर जैसी गंभीर बीमारी समाज में जड़ नहीं जमा पाएगी।
विशेष व्याख्यान के दौरान डॉ. नगज्योति राठौर ने कहा कि बदलती जीवनशैली, असंतुलित खान-पान और बढ़ते तनाव के कारण युवाओं में कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। युवाओं में मुंह और गले का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर, ब्लड कैंसर तथा युवतियों में स्तन और सर्वाइकल कैंसर आम तौर पर देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैंसर से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसके प्रति जागरूक होना जरूरी है। शुरुआती लक्षणों की अनदेखी के कारण बीमारी गंभीर रूप ले लेती है।
उन्होंने कैंसर से बचाव के उपाय बताते हुए संतुलित आहार, मोटे अनाज, फल और सब्जियों का सेवन, नियमित व्यायाम, तंबाकू और शराब से दूरी, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने पर जोर दिया। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, वार्षिक मेडिकल चेकअप और एचपीवी जैसे आवश्यक टीकाकरण को कैंसर से बचाव का प्रभावी माध्यम बताया।
इस अवसर पर यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी की प्रभारी डॉ. डेज़ी कूजूर ने भारतीय रेड क्रॉस संस्था का संक्षिप्त परिचय देते हुए उसकी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कैंसर से जुड़े मिथकों को दूर करना और सही जानकारी समाज तक पहुंचाना यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम के अंत में रसायन विज्ञान की सहायक प्राध्यापक पूजा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मंच संचालन बीए चौथे सेमेस्टर की छात्रा यशस्वी कौशिक ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now