नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचआईवी एड्स से पीड़ितों के अधिकार और क्षमता विकास पर कार्यशाला – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचआईवी एड्स से पीड़ितों के अधिकार और क्षमता विकास पर कार्यशाला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कोएआरटी सेंटर में एक दिवसीय कार्यक्रम, कानून और जागरूकता पर दिया गया जोर

एचआईवी एड्स एक्ट 2017 की दी गई जानकारी, सामाजिक भेदभाव के खिलाफ जागरूक किया गया
कोरबा ACGN :- जिले में एचआईवी एड्स को लेकर जागरूकता बढ़ाने और इससे प्रभावित लोगों के अधिकारों को मजबूत करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एस.एन. केशरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। नोडल अधिकारी रविकांत सिंह राठौर के नेतृत्व में एचआईवी एड्स जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत इंटेंसिफाइड आईईसी कैम्पेन के तहत जिले में सघन प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
इसी क्रम में कोएआरटी सेंटर कोरबा में एचआईवी एड्स के साथ जी रहे लोगों की क्षमता और विकास को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य एचआईवी एड्स से प्रभावित लोगों को उनके अधिकारों की जानकारी देना, उनकी क्षमता का विकास करना और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के लिए उन्हें जागरूक करना रहा।
कार्यशाला में एचआईवी एवं एड्स प्रिवेंशन एंड कंट्रोल एक्ट 2017 के प्रावधानों की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस कानून के तहत एचआईवी एड्स के साथ जी रहे लोगों के अधिकारों का संरक्षण किया गया है और किसी भी प्रकार के भेदभाव को कानूनन अपराध माना गया है। प्रतिभागियों को समझाया गया कि वे अपने अधिकारों को कैसे पहचानें और आवश्यकता पड़ने पर उनका उपयोग कैसे करें।
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, हेल्थ केयर प्रोवाइडर तथा जिला एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के माध्यम से एचआईवी एड्स से प्रभावित लोगों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सकारात्मक पहल की गई।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now