नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन अभियान 10 से 25 फरवरी तक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन अभियान 10 से 25 फरवरी तक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली छत्तीसगढ़

By ACGN 7647 9817119303 948009

कलेक्टर ने आमजनों से दवाई का सेवन अवश्य करने की अपील की

मुंगेली,  // फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर एवं अपंगता उत्पन्न करने वाली बीमारी से बचाव और नियंत्रण के उद्देश्य से जिले में 10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक सामूहिक दवा सेवन अभियान (एमडीए) संचालित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाना तथा आमजनों को इस रोग के प्रति जागरूक करना है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को दवा सेवन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की भ्रांतियों में न पड़ते हुए फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन अवश्य करें तथा स्वच्छता बनाए रखें।
संकुल समन्वयकों को दिया गया प्रशिक्षण


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी नागरिकों को फाइलेरिया रोधी एवं कृमिनाशक दवाओं का सेवन कराया जाएगा। अभियान के सफल संचालन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में संकुल समन्वयकों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
उन्होंने बताया कि 10 से 12 फरवरी तक स्कूलों, महाविद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित शैक्षणिक संस्थानों में दवा सेवन कराया जाएगा। 13 से 22 फरवरी तक घर-घर जाकर दवा वितरण किया जाएगा। 23 से 25 फरवरी तक छूटे हुए व्यक्तियों को मॉप-अप राउंड के अंतर्गत दवा दी जाएगी।


इसके अतिरिक्त 10 से 25 फरवरी तक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं निजी चिकित्सालयों में ओपीडी के समीप एमडीए कॉर्नर स्थापित कर दवा सेवन कराया जाएगा।
रोग का प्रसार एवं लक्षण जिला कार्यक्रम प्रबंधक गिरीश कुर्रे ने बताया कि फाइलेरिया रोग क्युलेक्स प्रजाति के मच्छरों के काटने से फैलता है। जब यह मच्छर संक्रमित व्यक्ति को काटता है, तो रोग के परजीवी मच्छर के शरीर में विकसित हो जाते हैं और बाद में स्वस्थ व्यक्ति को काटने पर यह रोग फैलता है।
इस रोग के लक्षण मच्छर के काटने के कई वर्षों बाद प्रकट होते हैं, जिनमें बुखार, पैरों या अंडकोष में सूजन तथा महिलाओं में स्तनों में सूजन शामिल है। क्युलेक्स मच्छर गंदे एवं ठहरे हुए पानी में पनपते हैं, इसलिए गंदा पानी जमा न होने देना और मच्छर लार्वा नाशक उपाय अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में सहयोग करते हुए दवा का सेवन अवश्य करें और जिले को इस गंभीर बीमारी से मुक्त बनाने में भागीदार बनें।

प्रदीप मिश्रा 

देश में तेजी से बढ़ता हुआ पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष निर्भीक एवं सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now