35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला दर्शन हेतु अयोध्याधाम रवाना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
महापौर संजू देवी राजपूत ने पार्षदों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्री बस को किया रवाना
कोरबा ACGN :- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत कोरबा से 35 तीर्थयात्रियों का दल पवित्र अयोध्याधाम के लिए रवाना हुआ। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आज प्रातः 8 बजे महापौर संजू देवी राजपूत ने पार्षदों और निगम अधिकारियों की उपस्थिति में तीर्थयात्री बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महापौर ने तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर और पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा मंगलमय यात्रा की कामना की।

महापौर ने कहा कि प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को यात्रा पर रवाना करने का अवसर स्वयं में सौभाग्य का विषय है। उन्होंने ईश्वर से कामना की कि सभी तीर्थयात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुखद और पुण्यदायी हो। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत प्रदेश के नागरिकों को प्रतिमाह अयोध्याधाम ले जाकर भगवान रामलला के दर्शन कराए जा रहे हैं, जिसमें यात्रा, आवास और भोजन सहित सम्पूर्ण व्यय शासन द्वारा वहन किया जाता है। इसी क्रम में कोरबा से रवाना हुआ यह दल बस के माध्यम से बिलासपुर के उसलापुर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्याधाम जाकर श्रीरामलला के दर्शन करेगा।
इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, अजय गोंड़, ममता यादव, पार्षद रामकुमार साहू, युगल किशोर कैवर्त्य, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, प्रकाश अग्रवाल, अरविंद सिंह, दीनदयाल साहू, संजय भास्कर, संतोष यादव, दानेश्वर, छन्नू सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान तीर्थयात्रियों ने श्रीरामलला दर्शन योजना की सराहना करते हुए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






