जूटमिल पुलिस की सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, मोबाइल से सट्टा खिलाते युवक गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कोडातराई सैलून के पास रेड कर आईफोन समेत दो मोबाइल और सट्टा पट्टी जब्त, तीन अन्य खाईवालों पर एफआईआर
रायगढ़, 3 फरवरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में सट्टा-पट्टी लिखने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 फरवरी को जूटमिल पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए कोडातराई क्षेत्र में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कोडातराई सैलून के पास छापेमारी की, जहां आरोपी व्हाट्सएप एप के जरिए सट्टा नोट कर रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राम श्रीवास, पिता स्वर्गीय परमेश्वर श्रीवास, उम्र 22 वर्ष, निवासी कोडातराई थाना जूटमिल जिला रायगढ़ बताया। पूछताछ के दौरान उसने तीन अन्य व्यक्तियों के लिए 5 प्रतिशत कमीशन पर मोबाइल से सट्टा लिखने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक आईफोन, एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन और एक सफेद लाइनदार कागज जप्त किया, जिसमें विभिन्न अंकों पर कुल 1445 रुपये की सट्टा पट्टी लिखी हुई थी। आरोपी राम श्रीवास और उसके तीन अन्य साथियों के विरुद्ध थाना जूटमिल में अपराध क्रमांक 33/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(क) और 7(1) में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि सट्टा नेटवर्क में शामिल फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशांत राव के साथ प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, सतीश पाठक तथा आरक्षक सुशील यादव, नरेश रजक, सुरेन्द्र बंशी, शशिभूषण साहू, धनेश्वर उरांव और जितेश्वर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया कि जिले में जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर पुलिस की सख्त निगरानी बनी हुई है और ऐसे कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा






