नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 05 और 06 फरवरी को किसान धान बेच सकेंगे – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

05 और 06 फरवरी को किसान धान बेच सकेंगे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009


धान खरीदी में किसानों के लिए राहत: अतिरिक्त दो दिन विक्रय की अनुमति, सरकार ने बारदाना और हमालों की पूरी व्यवस्था की

रायपुर, 03 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर किसानों के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी में महत्वपूर्ण राहत दी गई है। अब 05 और 06 फरवरी को किसानों को अतिरिक्त दो दिवस धान विक्रय करने की अनुमति दी गई है। इस अवधि में वे किसान शामिल हैं, जिन्होंने 10 जनवरी 2026 के बाद टोकन हेतु आवेदन किया लेकिन सत्यापन नहीं हो पाया, जिन्होंने 10 जनवरी के बाद आवेदन कर सत्यापन के बाद धान रखा, या जिन्होंने 28, 29 और 30 जनवरी को टोकन प्राप्त किया लेकिन निर्धारित तिथि पर धान नहीं बेच पाए।
किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बारदाना और हमालों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। राज्य सरकार का यह निर्णय किसानों की उपज की सुरक्षित और समय पर बिक्री सुनिश्चित करने के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now